फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Small vehicles ran on Barot-Multan road after 12 days

Kangra News: बरोट-मुल्थान सड़क पर 12 दिन बाद दौड़ीं छोटी गाड़ियां

Tue, 11 Mar 2025 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Mar 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
Small vehicles ran on Barot-Multan road after 12 days
मुल्थान (कांगड़ा)। बरोट-मुल्थान की मुख्य सड़क पर 12 दिन बाद यातायात बहाल हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद मुल्थान-बड़ागांव मार्ग को छोटी गाड़ियों के लिए खोल दिया है। हालांकि, मुल्थान से तीन किलोमीटर दूर अब भी भारी चट्टानों के गिरने से पुलिया बह गई है, जिसे ठीक करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

मुल्थान लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिश ठाकुर ने बताया कि छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग खोल दिया गया है, जबकि बड़ी गाड़ियों की आवाजाही अगले पांच दिनों में संभव हो सकेगी। गौरतलब है कि 28 फरवरी को हुई भारी बारिश के कारण इस दुर्गम क्षेत्र में कई जगह भूस्खलन हुआ था, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई थी। अब विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद मार्ग को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed