{"_id":"613e3a5f8ebc3e847a375809","slug":"six-storey-parking-will-be-ready-in-mcleodganj-in-june-2022-parking-to-be-built-from-about-five-crore-rupees-will-have-the-capacity-to-park-126-vehicles-double-ramps-and-two-lifts-will-be-available-in-parking-toilets-will-be-built-on-every-floor-kangra-news-sml3836248181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में जून 2022 में तैयार होगी छह मंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज में जून 2022 में तैयार होगी छह मंजिला पार्किंग
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग जून 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनने से मैक्लोडगंज में पार्किंग की दिक्कत काफी हद तक दूूर हो जाएगी। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दलाई लामा मंदिर के नजदीक इस बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। 4.85 करोड़ रुपये में बनने वाली इस छह मंजिला पार्किंग में 126 कारों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस पार्किंग के निर्माण से मैक्लोडगंज में खासकर पर्यटन सीजन में लंबे ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। गौरतलब है कि गर्मियों के साथ शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला में आते हैं। इस दौरान यहां पार्किंग की बेहतर सुविधा न होने के कारण वाहन चालक अधिकतर समय रास्ते पर ही वाहनों को रखते हैं या सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क करने को मजबूर हो जाते हैं। इसके चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस जाम से निकलने के लिए पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दलाई लामा मंदिर के पास पहले से भी एक 125 वाहनों की ही पार्किंग की व्यवस्था थी। इस सीमित वाहन क्षमता के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात अब तक नहीं मिल पाई। ऐसे में नई पार्किंग में 126 वाहनों की पार्किंग की सुविधा बढ़ जाने के कारण काफी हद तक पार्किंग की समस्या का समाधान हो जाएगा।
कोरोना और बरसात ने लंबा खींचा निर्माण कार्य
नोएडा आधारित मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन को इस पार्किंग के निर्माण का कार्य दिया गया है। इस कार्य को कंपनी की ओर से 15 माह की अवधि में पूरा किया जाना था। पार्किंग निर्माण का कार्य 16 जुलाई, 2020 को आवंटित किया गया था। हालांकि कोरोना काल में बार-बार लगने वाली बंदिशों और इस साल भारी बरसात के कारण निर्माण कार्य बार-बार प्रभावित हुआ। इसके चलते निर्माण का कार्य प्रत्याशित समय से थोड़ा देरी से पूरा होगा। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तकनीकी महाप्रबंधक संजीव सैणी ने बताया कि यह पार्किंग जून 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
डबल रैंप से पार्किंग में आसान होगी एंट्री और एक्जिट
दलाई लामा मंदिर के पास पहले से चल रही पार्किंग में एक रैंप की ही सुविधा के कारण वाहनों की पार्किंग के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी पार्किंग के साथ बन रही पार्किंग को इसके साथ इंटरलिंक करके बनाया जा रहा है। नई पार्किंग के बनने के बाद इस पार्किंग में डबल रैंप की सुविधा हो जाएगी। इस डबल रैंप की सुविधा के कारण पार्किंग में वाहनों की एंट्री और एग्जिट में आसानी होगी। निर्माणाधीन पार्किंग में छह फ्लोर बनने हैं। ऐसे में गाड़ी पार्क करने के बाद एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक जाने के लिए दो लिफ्टें लगाई जा रही हैं। इससे वाहन पार्क करने के बाद चालकों या सवारियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा हर फ्लोर पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल: संजीव सैणी
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तकनीकी महाप्रबंधक संजीव सैणी ने बताया कि यह निर्माणाधीन पार्किंग जून 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इससे मैकलोडगंज में पार्किंग क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग को बनाते समय इसमें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग के बनने से यहां डबल रैंप की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा यहां गाड़ी पार्क करने वालों को बेहतर सेवाएं देने के लिए दो लिफ्टों और हर फ्लोर पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
यातायात जाम से मिलेगी निजात
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तकनीकी प्रबंधक एचएल धीमान ने कहा पार्किंग का निर्माण करने वाली कंपनी को लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस पार्किंग के शुरू होने से यहां सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिल जाएगी।
सैलानियों को मिलेंगे बेहतर अनुभव: अंकुर सूद
स्मार्ट सिटी के तकनीकी प्रबंधक अंकुर सूद ने बताया कि किसी भी पर्यटन स्थल पर आने वाला पर्यटक जाम जैसे अनचाहे कारणों से रुकना नहीं चाहता है। मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटकों को पार्किंग सुविधा न मिलने से अकसर घंटों लंबे जाम में इंतजार करना पड़ता है। पार्किंग के शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को जाम जैसे अप्रिय अनुभवों से मुक्ति मिल जाएगी।