फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six NCOE players selected for the North Zone Inter-University Championship.

Kangra News: एनसीओई की छह खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयन

Sat, 10 Oct 2026 02:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Six NCOE players selected for the North Zone Inter-University Championship.
धर्मशाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) धर्मशाला की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने धर्मशाला कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। शिमला के सरस्वती नगर स्थित सबरा में छह से आठ अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अब एनसीओई धर्मशाला की छह महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के चयन से एनसीओई धर्मशाला में खुशी का माहौल है। सेंटर प्रभारी एवं सहायक निदेशक जेपी शानी ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed