{"_id":"62f15dee023b3a3bf96cd17a","slug":"six-deaths-in-seven-days-not-even-one-had-taken-booster-dose-kangra-news-sml4178481186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त के पहले हफ्ते में छह कोरोना संक्रमितों की मौत, एक ने भी नहीं ली थी एहतियाती डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त के पहले हफ्ते में छह कोरोना संक्रमितों की मौत, एक ने भी नहीं ली थी एहतियाती डोज
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अगस्त महीने के पहले सप्ताह में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से किसी ने भी कोरोना रोधी वैक्सीन की एहतियाती डोज नहीं ली थी। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते में संक्रमण दर भी बढ़कर 13.1 फीसदी हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ ने कोरोना रोधी वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन पर उचित ध्यान देने की अपील की है।
सीएमओ ने कहा कि पिछले कुछ समय में कोरोना के गंभीर रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मई महीने में केवल दो, जून महीने में आठ और जुलाई महीने में 45 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में अब तक 19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इनमें से अधिकतर मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं नहीं ली है।
कोरोना के बढ़े मामलों के बीच सीएमओ ने लोगों से कोरोना की तीनों डोज लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते रहें। किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखें, तो वह स्वयं को आइसोलेट कर ले और अपना कोरोना टेस्ट करवाए। उन्होंने कहा कि कोरोना चेन को तोड़ने के लिए सभी को सहयोग करना होगा।