फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sirisha was first in Under-7 and Ishana was first in Under-11

Kangra News: अंडर-7 में सिरिशा, अंडर-11 में ईशाना रही प्रथम

Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sirisha was first in Under-7 and Ishana was first in Under-11
कांगड़ा। डीएवी कॉलेज कांगड़ा में एकदिवसीय रैपिड शतरंज चैंपियनशिप प्रतियाेगिता का आयाेजन किया गया। प्रतियाेगिता काे तीन वर्ग में विभाजित किया गया था। इसमें ओपन कैटेगरी अंडर-15 लड़कों की, अंडर-15 लड़कियों की कैटेगरी रखी गई थी। इसमें कुल 101 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यातिथि पहुंचकर सभी विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-7 में सिरिशा, अंडर-11 में ईशाना लड़कियों में प्रथम स्थान पर रहीं। इसके साथ ही लड़काें में अंडर-7 में शिवैन शर्मा अंडर-11 में विवान सकलानी प्रथम रहे। महिला वर्ग में श्रेया गुलेरिया नादौन से तृतीय, जयसिंहपुर हर्षिता दूसरे स्थान पर और गगरेट का दिव्य प्रथम स्थान रही।
विज्ञापन

अंडर-15 वर्ष से कम उम्र की लड़कियां कांगड़ा की अर्शिया प्रथम, नादाैन की आरुषि दूसरे और टांडा की अग्राणी शर्मा तीसरे स्थान पर रही। अंडर-15 लड़कों लोहा राणा प्रथम, चंबा से सक्षम सहगल दूसरे और अक्षत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में चंबा से आफताब अहमद तीसरे स्थान पर, चंबा से शिवम ठाकुर दूसरे स्थान पर और हार्दिक वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि वीरेंद्र चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और दिमाग के इस खेल में और आगे बढ़कर भाग लेने के लिए भी कहा। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से क्लब को 11000 का सहयोग दिया। इस उपलक्ष्य पर क्लब के सचिव दीपक चुक, प्रधान संजय शर्मा, विपन मेहरा, अजय जम्वाल, सुभाष, पिंका, आयुष शर्मा, आस्था वर्मा, पंकज और अतुल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed