फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shweta Kaundal elected President of Baroh College CSCA.

Kangra News: श्वेता कौंडल चुनीं बड़ोह कॉलेज की सीएससीए की अध्यक्ष

Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shweta Kaundal elected President of Baroh College CSCA.
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) का गठन किया गया। इसमें श्वेता कौंडल (बीए तृतीय वर्ष) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अनिष्का वालिया (बीएससी तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, कनिका (बीए प्रथम वर्ष) को सचिव तथा कुणाल राणा (बीकॉम प्रथम वर्ष) को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त रोवर्स (लड़कों) के लिए अश्वनी कुमार, रेंजर्स (लड़कियों) के लिए मीनाक्षी, एनएसएस (लड़कियों) के लिए पल्लवी धीमान, (लड़कों) के लिए नितेश, सांस्कृतिक (लड़कियों) के लिए रिया और सांस्कृतिक (लड़कों) के लिए अंकुश कुमार को प्रतिनिधित्व सौंपा गया। इसके अलावा खेल (लड़कियों) के लिए याचिका धीमान, खेल (लड़कों) के लिए अमन कुमार तथा क्लब्स/सोसायटीज (लड़कियों) के लिए वंशिका और (लड़कों) के लिए आशीष कुमार को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। प्राचार्य डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में बीए, बीकॉम एवं बीएससी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed