फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seven people corona positive in Kangra, three died

मंदिर बंद होने से मायूस होकर लौट रहे बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु

Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seven people corona positive in Kangra, three died
रवर वार को कुछ यू दिखा ज्वालामुखी मंदिर परिसर। कोरोना के चलते प्रदेश में सरकार द्वारा सभी मंदिरो? - फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में इन दिनों प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर के मुख्यद्वार तक पहुंच रहे हैं। मंदिर के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालु बाहर चरण पादुका के ही दर्शन और श्रद्धा से लाए सामान को चढ़ाकर उदास होकर लौट रहे हैं। मंदिर प्रशासन की तरफ से तैनात सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं को मुख्यद्वार तक नहीं पहुंचने दे रहे, इसलिए सीढ़ियों के नीचे से ही श्रद्धालु बिना दर्शन के लौट रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह से मंदिर बंद हैं। ऐसे में मंदिर से जुड़े हर व्यवसाय के लोग और पुजारी वर्ग आहत है। उनकी जीविका पर कोरोना को दोहरी मार पड़ी है। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में मुंबई, मध्य प्रदेश, ग्वालियर, दिल्ली और अन्य राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन मंदिर बंद होने के कारण उन्हें बिना दर्शन किए ही अपने गंतव्य को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालु अविनाश रॉय, जितेंद्र रॉय, मुकेश आहलुवालिया आदि ने बताया कि अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश सरकार को शक्तिपीठ नियमों के तहत खोल देने चाहिए, क्योंकि बस सेवा, सरकारी दफ्तर, बाजार अन्य पर्यटन स्थल खोल दिए गए हैं। ऐसे में मंदिर भी अब खोल देने चाहिए। इस संदर्भ में पूर्व न्यास सदस्य और पुजारी हिमांशु भूषण दत्त और पुजारी वर्ग ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि मंदिरों को अनुशासित और कोविड नियमों की पालना सहित खोल देना चाहिए, ताकि यहां पहुंच रहे श्रद्धालु दर्शन कर सकें। साथ ही यहां के दुकानदार और अन्य व्यवसायों से जुड़े वर्ग और पुजारी जिनकी आजीविका मंदिर से ही जुड़ी है, को राहत मिल पाएगी। पुजारी वर्ग ने प्रदेश सरकार जल्द से जल्द शक्तिपीठ ज्वालामुखी और अन्य शक्तिपीठों को खोलने का निर्णय लेने की मांग की है, ताकि सभी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed