{"_id":"6b01a140e803cb5ee5003b23","slug":"seven-day-nss-camp-begins-at-paraur-school-50-students-are-participating-kangra-news-c-95-1-kng1039-266816-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परौर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, 50 विद्यार्थी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परौर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, 50 विद्यार्थी ले रहे भाग
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परौर में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर शुरू हुआ। इसमें विद्यालय के 50 विद्यार्थी विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।
शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य उनमें समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करना है। शिविर के संचालन की जिम्मेदारी हिंदी प्रवक्ता संजय शर्मा और अर्थशास्त्र प्रवक्ता मीरा को सौंपी गई है।
शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सातवें दिन शिविर का समापन होगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद