फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seul School overall champion in the boys and girls category of Judo competition

Kangra News: जूडो स्पर्धा के छात्र-छात्रा वर्ग में स्यूल स्कूल ओवरआल चैंपियन

Thu, 09 Oct 2025 02:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seul School overall champion in the boys and girls category of Judo competition
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे दिन विभिन्न शिक्षा खंडों से आए करीब 825 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया और अगले दौर में प्रवेश किया। वीरवार को वॉलीबाल के शेष मैच व अन्य फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूडो छात्र-छात्रा वर्ग में रावमापा स्यूल ओवरआल चैंपियन बना। स्यूल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आठ गोल्ड मेडल हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
जूडो के छात्रा वर्ग में माइनस 23 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस स्यूल की शिवानी ने स्वर्ण, रेहन की मन्नत ने रजत और जवाली की दीपांशी को कांस्य पदक मिला। माइनस 27 किलोग्राम भार वर्ग में जीएचएस गंधर्न की आलिया को स्वर्ण, फतेहपुर की अनन्या को रजत, जवाली की आराध्या व स्यूल की रुचिका को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

माइनस 32 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस फतेहपुर की अदिति को स्वर्ण, जवाली की महक को रजत, रेहन की आरुषिका व स्यूल की आश्रिता ने कांस्य पदक हासिल किया। माइनस 36 किलोग्राम भार वर्ग में स्यूल की नव्या को स्वर्ण, फतेहपुर की रूहानी को रजत, गंधर्न की रबीना व ज्वाली की पूर्वी को कांस्य पदक मिला। माइनस 40 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस स्यूल की सुहानी को स्वर्ण, फतेहपुर की स्मृति ने रजत, रेहन की अनमोल व जवाली की मन्नत ने कांस्य पदक जीता। माइनस 44 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस स्यूल की वंशिका को स्वर्ण, फतेहपुर की मनु को रजत, रैहन की रश्मि व गंधर्न की मुस्कान को कांस्य पदक मिला। प्लस 44 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस रैहन की खुशी को स्वर्ण, फतेहपुर की तनवी को रजत, स्यूल की पल्लवी व रोहाड़ा की नेहा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला डाडासीबा व कोटला के मध्य खेला गया। इसमें डाडासीबा ने कोटला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंदौरा व पालमपुर के बीच हुआ। इसमें इंदौरा ने पालमपुर को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बैडमिंटन में पहला सेमीफाइनल लंबागांव और बैजनाथ के बीच खेला गया जिसमें लंबागांव विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में देहरा ने खुंडियां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल का पहला क्वार्टर फाइनल रक्कड़ व नूरपुर के बीच हुआ। इसमें नूरपुर विजेता बना। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला राजा का तालाब व बैजनाथ के मध्य खेला गया। इसमें राजा का तालाब विजेता बनकर सेमीफाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed