फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Security responsibility handed over to three hundred police personnel and 110 home guards

नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठों में तीसरी आंख से रहेगी कड़ी निगरानी

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Security responsibility handed over to three hundred police personnel and 110 home guards
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने नवरात्रों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो से लेकर 11 अप्रैल तक जिला के शक्तिपीठों में चलने वाले नवरात्रों के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि यातायात व सुरक्षा प्रबंधों को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस विभाग के 300 पुलिस कर्मचारी व 110 गृहरक्षक सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। वहीं राजपत्रित अधिकारियों को विभिन्न शक्तिपीठों में पुलिस सुरक्षा प्रबंधन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं की पार्किंग की व्यवस्था बाईपास सड़क के किनारे रहेगी। वहीं चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं के बड़े वाहनों/बसों की पार्किंग की व्यवस्था नई पार्किंग चामुंडा में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed