फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Search operation will be conducted to find 183 missing people

Kangra News: लापता 183 लोगों को ढूंढने को चलेगा सर्च ऑपरेशन

Tue, 24 Sep 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Search operation will be conducted to find 183 missing people
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पिछले लंबे समय से लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में 183 लोगों की गुमशुदा की रिपोर्ट विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है। अभियान के तहत थाना स्तर पर लापता लोगों की रिपोर्ट को रिव्यू किया जाएगा। साथ ही लापता लोगों के परिवारों से भी उनके संबंध में जानकारियां जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन



पुलिस से जानकारी के अनुसार कई लोग या महिलाएं घर से लापता हो जाते हैं, इनमें से कुछ वापस घर लौट आते हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड मेंटेन नहीं हो पाता, जिस कारण वे लापता की श्रेणी में ही पुलिस रिकाॅर्ड में रहते हैं। अभियान के तहत जिला में जो भी लापता लोग हैं, जिनकी गुमशुदा की रिपोर्ट विभिन्न पुलिस थाना में दर्ज हैं, उनके परिवारों से संपर्क किया जाएगा। यदि गुमशुदा लोग वापस आ चुके हैं तो पुलिस अपने रिकॉर्ड को अपडेट करेगी। इसके अलावा जिन गुमशुदा लोगों के संबंध में पुलिस के पास अभी तक कोई सूचना नहीं है, ऐसे लोगों के संबंध में पुलिस अधिकारी प्रयास करेंगे उन्हें ढूंढा जा सके।
विज्ञापन




जिले में 183 लोग ऐसे हैं, जिनकी मिसिंग रिपोर्ट है। कई लोग वापस भी लौट आते हैं, लेकिन उनका रिकाॅर्ड अपडेट नहीं हो पाता। ऐसे में लापता लोगों को ढूंढने और डाटा अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें थाना स्तर पर रिकॉर्ड अपडेट करने के साथ कौन व्यक्ति कब से लापता है, इस बारे में परिवारों से जानकारियां लेकर उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्री, एसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed