{"_id":"6d9ebbc6b4b62de0f64eb22ca483f572","slug":"sdm-take-action-againest-purl-storage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालों की जमाखोरी पर अब एसडीएम करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालों की जमाखोरी पर अब एसडीएम करेंगे कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। दालों की जमाखोरी में पकड़े गए दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग जल्द कार्रवाई करेगा। ऐसे दुकानदारों को विभाग बख्शने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा, तीन दिन पहले दाल की जमाखोरी में पकड़े गए दुकानदारों पर विभाग जल्द एसडीएम के माध्यम से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
गौर हो कि जिलाभर में तीन दिन पहले विभाग ने सभी तहसीलों में छापामारी की थी। जिसके चलते विभाग की अलग-2 अलग टीमों ने 89 दुकानों पर छापामारी की थी और 35 दुकानदार दालों की जमाखोरी में पकड़े गए थे। विभाग की टीमों ने जिले के नूरपुर, पालमपुर, कांगड़ा, देहरा, बैजनाथ समेत सभी तहसीलों में करीब साढ़े 14 क्विंटल विभिन्न दालें जमाखोरी के आरोप में जब्त की थीं।
विज्ञापन
जमाखोरी के फेर में फंसे इन दुकानदारों को अब विभाग एसडीएम के माध्यम से नोटिस भिजवा रहा है। ताकि, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके। विभाग ने इसके लिए जिलाभर के सभी उपमंडल के एसडीएम को पत्र लिखे हैं। सूत्रों की मानें तो अब इन दुकानदारों के खिलाफ एसडीएम अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्रवाई के लिए सभी एसडीएम को पत्र लिखे हैं। उधर, एसडीएम पालमपुर अजीत कुमार ने कहा कि जमाखोरी करने वाले दुकानदारों की खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन