{"_id":"63a34bca2100216ec93b31d2","slug":"sdm-met-businessmen-to-solve-parking-problem-kangra-news-sml4315436155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर में पार्किंग समस्या दूर करने के लिए एसडीएम ने मिले कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर में पार्किंग समस्या दूर करने के लिए एसडीएम ने मिले कारोबारी
विज्ञापन
जसूर में पार्किंग एवं पानी छिड़काव को ले कर फोरलेन निर्माण कम्पनी की कोताही के सम्बन्ध में जसूर क
- फोटो : Kangra
जसूर(कांगड़ा)। जसूर में पार्किंग और पानी के छिड़काव को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी की कोताही के संबंध में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महाजन के साथ एसडीएम नूरपुर से उनके कार्यालय में मिला। कारोबारियों ने एसडीएम से जल्द इस समस्या को हल करवाने की गुहार लगाई।
जसूर में लंबे समय से फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है। कस्बा जसूर में एक कोने से दूसरे कोने तक सारे बाजार में पिल्लरों के निर्माण के कारण वाहनों को खड़ा करने की जरा भी जगह नहीं रह गई है। इसके चलते जसूर बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जसूर के थोक और परचून कारोबार को ही नहीं, बल्कि सरकार को मिलने वाले राजस्व को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
शिष्टमंडल ने एसडीएम अनिल भारद्वाज से मांग की है कि बाहर से आने वाले खरीदारों की सुविधा के लिए पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था की जा जाए, ताकि वे अपने साथ लाए वाहन में सामान आदि चढ़ा सकें। संबंधित कंपनी कुछ एक पिल्लरों के निर्माण को पूरा कर चुनिंदा स्थानों पर ऐसी व्यवस्था कर सकती है। अत: उन्हें ऐसा करने और जसूर बाजार में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए जाएं, क्योंकि नियमित रूप से यहां पर पानी का छिड़काव न किए जाने के कारण भारी मात्रा में धूल उड़ती है।
विज्ञापन
यह धूल स्वास्थ्य और कारोबार पर बुरा असर डाल रही है। शिष्टमंडल में जसूर के प्रधान राजू महाजन पूर्व प्रधान राजेश काका, राजीव रज्जू, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रोहित महाजन, अश्विनी शर्मा, विजय महाजन, रिशु, रजिंदर चौहान, नीरज ठाकुर सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में एनएच और निर्माण कंपनी से बातचीत कर शीघ्र हल निकाला जाएगा।