{"_id":"6a11c3f59c5ab52b7f0a7486","slug":"sdm-held-a-meeting-with-the-candidates-regarding-the-counting-of-votes-kangra-news-c-95-1-kng1047-236058-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मतगणना को लेकर एसडीएम ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मतगणना को लेकर एसडीएम ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक
Sun, 24 May 2026 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना को लेकर बैठक करते एसडीएम। -स्रोत : जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम चुनाव के बाद मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए शनिवार को एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पालमपुर डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 31 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर सभी वार्डों के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
डॉ. ओपी यादव ने सभी प्रत्याशियों को मतगणना के नियमों और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती 31 मई को शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में अनुशासन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।
एसडीएम ने प्रत्याशियों से मतगणना की गोपनीयता सुनिश्चित करने का आह्वान किया और उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी अनाधिकृत वाहन की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में नायब तहसीलदार अमृतपाल, इलेक्शन कानूनगो अनीश धीमान, नोडल अधिकारी वैभव कालिया सहित नगर निगम के विभिन्न प्रत्याशी मौजूद रहे।