फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scientists should help farmers in increasing crop production: Chandra Kumar

फसलों का उत्पादन बढ़ाने में किसानों की मदद करें वैज्ञानिक : चंद्र कुमार

Thu, 21 Nov 2024 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Nov 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Scientists should help farmers in increasing crop production: Chandra Kumar
पालमपुर के कृ​षि विवि में कार्यशाला का शुभारंभ करते मंत्री चंद्र कुमार, कुलपति व अन्य
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने प्रदेश के वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों से रबी फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों को मदद देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम अनुकूल कृषि खाद्य फसलों, तिलहन, दालों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ा सकती है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय उत्पादकता के स्तर से कम है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बुधवार को रबी फसलों पर आयोजित राज्य स्तरीय कृषि अधिकारियों की कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि अधिकारियों से किसानों तक विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित फसल किस्मों और प्रौद्योगिकियों को शीघ्रता से पहुंचाने की आह्वान किया, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और किसानों को स्वावलंबी बनाने में कृषि विश्वविद्यालयों का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

कार्यशाला में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खेतीबाड़ी में उनकी गहरी रूची है और उनके पास 39 किस्म के पारंपरिक बीज हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से शोध के साथ-साथ पारंपरिक बीजों को संरक्षित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. नवीन कुमार ने मृदा परीक्षण को गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए नई परियोजना की जानकारी दी। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जीत सिंह ने रबी सीजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। अनुसंधान निदेशालय के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने अनुसंधान गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा आयोजित प्रशिक्षणों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कुल सचिव डॉ. मधु चौधरी, संयुक्त निदेशक राहुल कटोच, प्रदेश किसान यूनियन के प्रधान सीता राम वर्मा और अन्य कृषि विशेषज्ञ तथा विश्वविद्यालय के लगभग 150 वैज्ञानिक उपस्थित रहे। इस मौके पर कुल सचिव डा. मधु चौधरी , संयुक्त निदेशक राहुल कटोच, प्रदेश किसान यूनियन के प्रधान सीता राम वर्मा समेत सविधिक अधिकारी, प्रगतिशील किसानों, प्रदेश के कृषि अधिकारियों, विशेषज्ञों तथा विश्वविद्यालय के लगभग 150 वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed