फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Satish Thakur, Happy, Arun and Anuragini danced in the pandal

Kangra News: सतीश ठाकुर, हैप्पी, अरुण और अनुरागिनी ने नचाया पंडाल

Mon, 01 Apr 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Satish Thakur, Happy, Arun and Anuragini danced in the pandal
धर्मशाला। श्री इंद्रूनाग मेला कमेटी खनियारा की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक डाॅ. सतीश ठाकुर ने एक के बाद एक गानों की लड़ियां प्रस्तुति कर पंडाल को खूब नचाया। इससे पहले लोक गायक राजेश हैप्पी ने इस गराएं दिया लंबरा गीत गाना शुरू किया तो युवाओं ने पहले ही सीटियां बजाना शुरू कर दी। हैप्पी और अरुण ठाकुर के गानों पर तकरीबन पूरा पंडाल नाचा, दोनों कलाकारों ने खूब रंग जमाया। इसी क्रम को लोक गायक अनुरागिनी ठाकुर ने आगे बढ़ाया और युवाओं को खूब नचाया। एक से बढ़क एक प्रस्तुति कलाकारों ने दी।
विज्ञापन

भागसू नाग से कमल नैहरिया मंच पर आए और अपने हाल ही में रिलीज हुए गानों को गीत माला में पिरोना शुरू किया तो लोगों ने नाचना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पंडाल खूब नाचने लगा। खनियारा के स्थानीय कलाकार धनी राम ने मोहम्मद रफी के गाने को प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यातिथि विपिन नैहरिया ने कलाकारों और मेला कमेटी सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि मेला कमेटी ने उन्हें यहां आने का अवसर दिया है और इंद्रु नाग से प्रार्थना करते हैं कि यह मेला और भी बढ़े। उन्होंने खनियारा के अमर बलिदानी वाटिका के लिए 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पहले मुख्यातिथि को मेला कमेटी के प्रधान कैप्टन ईश्वर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशोत्तम चंद और महासचिव कमलेश चंद ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed