{"_id":"682f0af62628a8667a0ef37b","slug":"sati-maa-sunyari-chhinj-fair-started-with-worship-and-flag-ceremony-kangra-news-c-95-1-ssml1021-178114-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पूजा-अर्चना, झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ सती मां सुन्यारी छिंज मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पूजा-अर्चना, झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ सती मां सुन्यारी छिंज मेला
Fri, 23 May 2025 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 May 2025 04:00 AM IST
विज्ञापन
मेले में 24 से 26 मई तक होगा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के खैरा में ऐतिहासिक सती मां सुन्यारी मेले का शुभारंभ जयमल खानदान की सदस्य संपति कटोच ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया । कमेटी अध्यक्ष राजीव कटोच की ओर से झंडा रस्म अदा की गई।
मेले के दौरान जनक मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जेएमबीटी की ओर से 24, 25 और 26 मई को करवाया जाएगा। छिंज मेला कमेटी अध्यक्ष राजीव धीमान ने बताया कि इस अवसर 26 मई को दंगल का शुभारंभ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक चतुर सिंह चौहान करेंगे, जबकि दंगल के समापन पर 27 मई को आयुष एवं युवा खेल मंत्री यादविंदर गोमा बतौर अतिथि शिरकत कर पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे।
उन्होंने बताया कि बड़ा दंगल 71 हजार के लिए होगा, जबकि छोटी माली के विजेता को 31 हजार रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे।
वहीं 26 मई रात आठ बजे ब्रदर्स क्लब खैरा की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजीव कटोच, ब्लॉक समिति सदस्य डाॅ. मान चंद, पंचायत प्रधान राजीव धीमान, संपत्ति कटोच, विजय नाग, शशि, रमेश मेहता, जगदेव कटोच, सुनंदन, विजय, अशोक, राजेश्वर, सोनू, दलवीर, शुद्धवीर कटोच, श्रवण मेहरा, रमेश गुलेरिया, रवि कुमार, मोनू धीमान, सोनू राणा, विक्रम, मदन, बलदेव, परमजीत मेहरा, पप्पी, संतोष आदि भी मौजूद रहे।