फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sansai-Dandhol road turns into pothole, villagers upset

Kangra News: गड्ढों में बदला संसाई-डंढोल मार्ग, ग्रामीण परेशान

Fri, 24 Oct 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Oct 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Sansai-Dandhol road turns into pothole, villagers upset
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-संसाई-डंढोल मार्ग की संसाई से लेकर डंढोल तक हालत खराब है। गड्ढों में बदली सड़क के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। राहगीरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। टैक्सी चालक वाहन लाने से अब कतराने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि डिपो में आवश्यक सामान की सप्लाई करने वाले वाहन भी डंढोल नहीं आना चाहते हैं। गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

गांववासियों ने लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त करने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डंढोल निवासियों सुती प्रकाश, मोनी राम, चंद्रभाण और तेज सिंह राणा आदि ने कहा कि विभाग नींद में है। बताने के बावजूद मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। कुछ वाहन चालक मिट्टी, पत्थर लाकर गड्ढों को भर रहे हैं ताकि आवाजाही हो सके। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि अगर मार्ग की सुध नहीं ली गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अजय सूद ने बताया है इस मार्ग की टारिंग का टेंडर लगा हुआ है और नवंबर माह में इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed