Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Samples passed, rice from the depot found fit for consumption

Kangra News: सैंपल पास, खाने लायक पाए गए डिपो के चावल

Fri, 30 Jan 2026 01:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Samples passed, rice from the depot found fit for consumption
धर्मशाला। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा की ओर से डेढ़ माह पहले खनियारा और कोतवाली के गोदामों से भरे गए चावल के सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच चुकी है। शिमला लैब से धर्मशाला पहुंची रिपोर्ट के अनुसार चावल उपभोक्ताओं के खाने लायक पाए गए हैं। जांच के दौरान चावल केवल 0.08 फीसदी कनकी (टूटे हुए चावल) पाए गए हैं, जो खाने के लिए बेहतर और लाभदायक हैं।
विज्ञापन

विभाग का कहना है डिपुओं में मिलने वाले चावलों में एक क्विंटल की मात्रा में 250 ग्राम तक कनकी रह सकती है। लोग इन चावलों का मुकाबला बाजार के चावलों से करते हैं, जबकि बाजारों में बिल्कुल साफ और पॉलिस किए गए चावल सप्लाई किए जाते हैं। उचित मूल्यों की दुकानों में चावलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए 22 दिसंबर के अंक में अमर उजाला समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित किया गया था। उससे अगले दिन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से उचित मूल्य की दुकान और खनियारा स्थित गोदाम से सैंपल भरकर शिमला भेजे गए थे। इन दोनों सैंपलों की रिपोर्ट इसी सप्ताह विभाग के पास पहुंची है, जबकि इसके बाद इसी महीने भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि दो सैंपलों की रिपोर्ट पहुंच चुकी है। चावलों में 0.08 फीसदी कनकी पाई गई है। उन्होंने कहा कि डिपुओं में आने वाले चावलों में कनकी की मात्रा अधिक होने का कारण ज्यादा रिफाइन करना नहीं है। उचित मूल्यों की दुकानों में मिलने वाले चावलों को उचित औसत गुणवत्ता वाले चावल कहते हैं, जो खाने लायक होते हैं। इन चावलों में हल्का पीलापन पॉलिस न होने के कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed