{"_id":"6af87534c4ab350a7f0ebc46","slug":"30000-devotees-throng-jwalamukhi-temple-queues-extend-up-to-the-langar-hall-kangra-news-c-95-1-kng1036-265867-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में उमड़े 30 हजार श्रद्धालु, लंगर भवन तक पहुंचीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में उमड़े 30 हजार श्रद्धालु, लंगर भवन तक पहुंचीं कतारें
विज्ञापन
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के गर्भगृह में मां के दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। -जागरुक
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर अधिकारी अजय मंडल ने संभाला मोर्चा
दोपहर तक लंगर भवन तक पहुंची दर्शनार्थियों की कतार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दूसरे शनिवार और लगातार दो दिन की छुट्टियों के चलते शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की पवित्र एवं अखंड ज्योतियों के दर्शन किए। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर लंबी कतारें लग गईं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने दोपहर को स्वयं व्यवस्था की कमान संभाली। उन्होंने मंदिर कर्मचारियों के साथ दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर के लंगर भवन तक पहुंच गई थीं। इसके बावजूद प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया, ताकि पीछे से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
इस दौरान पुजारी वर्ग भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सक्रिय रहा। पुजारियों ने दर्शन करवाने और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से बाहर निकालने में सहयोग किया। मंदिर प्रशासन, कर्मचारियों और पुजारियों के आपसी तालमेल से भारी भीड़ के बीच दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद