{"_id":"6af84ca98750d0d9bb05c4e1","slug":"shilpa-and-kanchana-secured-a-place-in-the-top-10-in-the-quiz-competition-kangra-news-c-95-1-kng1045-265784-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिल्पा और कंचना ने शीर्ष 10 में पाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिल्पा और कंचना ने शीर्ष 10 में पाया स्थान
Sun, 15 Nov 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ की छात्राओं शिल्पा ठाकुर और कंचना ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने निर्वाचक साक्षरता क्लब की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 11-जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर करवाई गई थी। दोनों छात्राएं कला संकाय तृतीय वर्ष की विद्यार्थी हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनावी साक्षरता के प्रति जागरूक करना था। इसमें भारतीय निर्वाचन प्रणाली और मतदान के अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इसका लक्ष्य था। शिल्पा और कंचना ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनके ज्ञान और प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। इस उपलब्धि के बाद उनका चयन जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे वहां जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्य डॉ. रमेश चंद ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। संवाद