Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala-Khaniyara bus route via Dari closed for two days; passengers facing inconvenience

Kangra News: धर्मशाला-खनियारा वाया दाड़ी बस रूट दो दिन से बंद, यात्री परेशान

Sun, 15 Nov 2026 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Nov 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala-Khaniyara bus route via Dari closed for two days; passengers facing inconvenience
शाम के समय बस की सुविधा न मिलने से लोगों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। धर्मशाला से खनियारा वाया दाड़ी-दाड़नू बस रूट पिछले दो दिनों से बंद है। इससे शाम के समय इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों परवीन कुमार, तरसेम, राज कुमार, त्रिलोक, विवेक, अनुज और अरुण के अनुसार शाम के समय इस रूट पर बस सेवा बंद होने से नौकरीपेशा लोगों सहित अन्य यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कत हो रही है। उनका कहना है कि इस रूट पर नियमित बस सेवा जरूरी है, क्योंकि कई लोग रोजाना आवागमन के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर निर्भर रहते हैं।
लोगों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर शाम के समय बस सेवा दोबारा शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स:
बस में पर्याप्त सवारियां न होने के चलते इस रूट को कुछ समय के लिए बंद किया है। क्योंकि मौजूदा समय में बस में दो से तीन सवारियां हो रही हैं, जो कि पर्याप्त नहीं हैं। फिर भी अगर लोगों की डिमांड आती है तो इसी रूट पर बस को फिर से शुरू कर दिया जाएगा । -पवन चौधरी, प्रभारी धर्मशाला, बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed