फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sale of cough syrup being tracked to bring out TB cases: Dr. Sood

टीबी के मामले सामने लाने के लिए ट्रैक की जा रही कफ सिरप की बिक्री : डॉ सूद

Wed, 14 Aug 2024 03:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Sale of cough syrup being tracked to bring out TB cases: Dr. Sood
धर्मशाला। टीबी निदान में देरी कम करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को धर्मशाला में टीफा प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने की। डॉ. सूद ने बताया कि संभावित टीबी मामलों की पहचान करने के लिए कफ सिरप की बिक्री को ट्रैक करने निगरानी करने और रिपोर्ट करने के लिए प्रदाता स्तर पर एक डिजिटल रूप से सक्षम निगरानी प्रणाली लागू की गई है।
विज्ञापन


कार्यशाला का लक्ष्य कांगड़ा जिला में टीबी का पता लगाने और निदान को मजबूत करने के लिए प्रयास करना है। जिले में टीबी निदान में होने वाली देरी को कम करने के लिए प्रोजेक्ट टीआईईएफए के तहत स्वास्थ्य विभाग और जपाईगो संस्था की एक नई पहल है। कार्यशाला में आयुष विभाग, जिला कैमिस्ट एसोसिएशन, सहायक ड्रग कंट्रोलर, ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों, ड्रग इंसपेक्टरों, ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों और सभी ब्लॉकों से एसटीएस ने भाग लिया। जिला टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद और जिला कार्यक्रम अधिकारी जपाईगो प्रवीण चौहान ने सभी को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed