फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Saint gathering begins at Gurdwara Nanak Jot Sahib Kuthandal

Kangra News: गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल में संत समागम शुरू

Tue, 11 Nov 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
Saint gathering begins at Gurdwara Nanak Jot Sahib Kuthandal
गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल हरिजस सुनाता रागी जत्था। -स्रोत ः आयोजक
राजा का तालाब (कांगड़ा)। गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश दिवस पर सोमवार को तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान 125 फीट ऊंचे निशान साहिब के चोला साहिब की सेवा की गई। दरबार साहिब के हजूरी रागी रविंद्र सिंह ने संगत को हरिजस से निहाल किया।
विज्ञापन

सेवादार कैप्टन बरियाम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे नगर कीर्तन आरंभ होगा। पांच प्यारों की अगुवाई में चूहे का तालाब, रैहन, देहरी, खेहर होते हुए गुरुद्वारा नानक जोत साहिब तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। गतका पार्टियां अपने करतब प्रदर्शित करेंगी। रात सात से 12 बजे तक रैन सवाई कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। रात आठ बजे अमृतसर के दविंदर सिंह निवारण कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा और सुबह 10 बजे अमृत संचार होगा। दोपहर तक रैन सवाई कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध रागी जत्थेदार एवं गद्दीनशीन संत महात्मा संगत को हरिजस से निहाल करेंगे। रात आठ से 12 बजे तक रैन सवाई कीर्तन दरबार का आयोजन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादार के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे से आंख, कान, गला, दिल, स्त्री रोग व शिशु रोग से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएंगी। दोपहर बाद अटूट लंगर का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed