{"_id":"61a247f69a13da19897812c7","slug":"rohit-and-diksha-became-mr-and-miss-fresher-kangra-news-sml3915982175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहित और दीक्षा बने मिस्टर व मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहित और दीक्षा बने मिस्टर व मिस फ्रेशर
विज्ञापन
नगरोटा बगवां कालेज में एमकॉम विभाग की फ्रेशर पार्टी में चयनित मिस्टर व मिस फ्रेशर अपने अध्यापको?
- फोटो : Kangra
रोहित और दीक्षा बने मिस्टर और मिस फ्रेशर
नगरोटा कालेज में एमकॉम के लिए रिफ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां में वाणिज्य सोसायटी की ओर से एमकॉम के नए छात्र-छात्राओं के लिए रिफ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नए बच्चों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों का व्याख्यान किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने किया।
उन्होंने कहा कि पुराने बच्चों को नए बच्चों से सौहार्दयपूर्ण व्यवहार अपनाना चाहिए, ताकि नए बच्चे महाविद्यालय के वातावरण से रूबरू हो सकें और बिना झिझक से अध्ययन कर सकें। इस अवसर पर नए बच्चों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता के आधार पर मिस्टर और मिस फ्रेशर और मिस्टर तथा मिस पर्सनेलिटी का चयन किया गया, जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मदन गुलेरिया, डॉ. मंजीत सिंह और डॉ. राजीव कुमार ने अदा की। रक्षित नागपाल को मिस्टर पर्सनेलिटी और खुशबू को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। वहीं रोहित को मिस्टर फ्रेशर और दीक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया। प्राचार्य ने नए छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।