फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rishi Vyas reached the temple from Rampur Phag fair.

Kangra News: रामपुर फाग मेले से देवालय पहुंचे व्यास ऋषि

Tue, 10 Mar 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rishi Vyas reached the temple from Rampur Phag fair.
रामपुर फाग में देवता व्याय ऋ​षि। स्त्रोत देवलू।
कुल्लू। जिला स्तरीय रामपुर फाग मेले से देवता व्यास ऋषि मंगलवार दोपहर को अपने कुंईर स्थित देवालय पहुंच गए हैं। आठ दिन बाद देवता के देवालय पहुंचने पर गांववासियों ने धूपबत्ती से पूजा के साथ स्वागत किया है। इसे पहले देवता सैंज अलग-अलग पड़ावों में रात्रि ठहराव किया, जहां लोगों का उनके दर्शन के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन

चार दिन तक रामपुर फाग में शामिल हुए देवता वेद व्यास ने कुल्लू, किन्नौर, स्पीति, शिमला और मंडी जिले के हजारों लोगों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता अतुल शर्मा और यपेंद्रकांत मिश्रा ने भी देवता व्याय ऋषि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देवता व्यास ऋषि 3 मार्च को अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ रामपुर फाग मेले को रवाना हुए। देवता ने लहुरी, सैंज और नीरथ सहित कई जगहों पर रात्रि ठहराव किया। कारदार इंद्र सिंह ने कहा कि देवता को फाग मेला कमेटी ने इस बार भी निमंत्रण दिया था। ऐसे में देवता लगातार दूसरी बार मेले में भाग लिया और यहां आए अन्य देवी देवताओं के साथ भी भव्य देव मिलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यहां देवता के देवलुओं द्वारा नाटी भी डाली गई। कारदार ने मंगलवार दोपहर को देवता कुंईर स्थित अपने देवालय मेूं विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed