{"_id":"6ab7cea8d3c173c7a50f92e6","slug":"rinku-hajipur-won-the-gugga-jaharveer-dangal-by-defeating-rajat-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1024-258006-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रिंकू हाजीपुर ने रजत कांगड़ा को हराकर जीता गुग्गा जाहरवीर दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रिंकू हाजीपुर ने रजत कांगड़ा को हराकर जीता गुग्गा जाहरवीर दंगल
Sun, 27 Sep 2026 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो: विजेता रिंकू हाजीपुर और उपविजेता रजत कांगड़ा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि एवं पंचायत प्रध
गुग्गा जाहरवीर दंगल में 100 से अधिक पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, विजेता को 17 हजार रुपये का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लग गांव में गुग्गा जाहरवीर को समर्पित 27वां दंगल आयोजित किया गया। मुख्य मुकाबले में रिंकू सवार हाजीपुर ने रजत कांगड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता को मुख्य अतिथि एवं लग पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह राणा ने 17 हजार रुपये नकद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उपविजेता रजत कांगड़ा को 14 हजार रुपये और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
सेमीफाइनल में रजत कांगड़ा ने कोहाली के बग्गा पहलवान और रिंकू सवार हाजीपुर ने अमृतसर के शेरा पहलवान को हराया। दंगल में 80 से अधिक मुकाबले हुए, जिनमें विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। काशी कांगड़ा समेत कई नामी पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाया।
दंगल के दौरान नन्हीं बालिका अवंतिका ने कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया। करीब 10 मिनट तक दंगल रोककर उसका योग प्रदर्शन कराया गया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों, दंगल समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोग मौजूद रहे।