फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   renewal for registration of schools

Kangra News: 25 फरवरी तक मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी करें निजी स्कूल

Fri, 06 Jan 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
renewal for registration of schools
धर्मशाला। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके लिए जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की मान्यता और नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत सभी निजी स्कूल संबंधित शिक्षा खंड के लिए निर्धारित तिथि को ही संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सात से 27 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को पांच एवं एक वर्ष का समय पूर्ण हो चुका है, उन्हें नई मान्यता प्राप्ति के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी निजी प्राथमिक विद्यालयों को अपने आवेदन संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि को जमा करवाने होंगे। पहली से आठवीं कक्षा वाले स्कूलों स्कूलों को अपने आवेदन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित शुल्क के साथ तय तिथि को जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा खंड इंदौरा के तहत आने वाले स्कूल छह फरवरी, फतेहपुर सात फरवरी, नूरपुर व कोटला आठ फरवरी, ज्वाली नौ फरवरी, राजा का तालाब 10 फरवरी, रैत व नगरोटा सूरियां 13 फरवरी को अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। वहीं कांगड़ा शिक्षा खंड के तहत आने वाले स्कूल 14 फरवरी, नगरोटा बगवां 15 फरवरी, धर्मशाला 16 फरवरी, डाडासीबा 17 फरवरी, भवारना 20 फरवरी, लंबागांव 21 फरवरी, पंचरुखी व चढ़ियार 22 फरवरी, बैजनाथ 23 फरवरी, पालमपुर 24 फरवरी, रक्कड़ 25 फरवरी तथा देहरा शिक्षा खंड के निजी स्कूल 27 फरवरी को संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। मान्यता प्रक्रिया संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed