फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Removing the network of electric wires in Dharamshala has become a challenge

Kangra News: धर्मशाला में बिजली के तारों का जाल हटाना बना चुनौती

Sat, 17 May 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 May 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Removing the network of electric wires in Dharamshala has become a challenge
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बिजली बोर्ड के लिए ओवरहेड तारों को हटाकर भूमिगत केबल डालना आसान नहीं है। कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे लगाने के लिए न तो बोर्ड को अपनी जमीन मिल पा रही है और न ही लोग अपनी निजी भूमि में खंभे लगाने दे रहे हैं। इससे कई इलाकों में तारों की जगह केबल बिछाने का कार्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारी लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि भूमिगत केबल से न केवल दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, बल्कि बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से भी राहत मिलेगी। जहां जमीन उपलब्ध है, वहां खंभे लगाकर केबल डालने का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सकोह और दाड़ी जैसे क्षेत्रों में जमीन न मिलने से काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट रोड के किनारे बनी ट्रेंच में केबल डालकर एचटी लाइन को भूमिगत करने का कार्य अंतिम चरण में है।
विद्युत मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि सकोह सहित कई स्थानों पर तारों की जगह केबल डालने का कार्य किया जाना है, लेकिन लोगों से सहयोग न मिलने के कारण यह कार्य बाधित हो रहा है। विशेषकर बाजार क्षेत्रों में हादसों की आशंका को देखते हुए तारों की जगह भूमिगत केबल डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed