फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Religion alone gives us the vision of wisdom: Atul Krishna

धर्म ही देता है विवेक की दृष्टि : अतुल कृष्ण

Sat, 10 May 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 10 May 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
Religion alone gives us the vision of wisdom: Atul Krishna
नरसिंह मंदिर, रक्कड़ में चल रही कथा में उप​स्थित संगत। स्रोत: आयोजक
रक्कड़ (कांगड़ा)। जैसे मथानी के बिना मक्खन नहीं निकलता, वैसे ही सत्संग और हरिकथा के बिना मनुष्य के जीवन में विवेक प्रकट नहीं होता। यह विचार स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने शुक्रवार को भगवान नरसिंह मंदिर रक्कड़ में चल रही श्रीनरसिंह पुराण कथा के छठे दिन व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में श्रेष्ठ मनुष्य जीवन को ईश्वर ने बुद्धि दी है, पर उसकी सार्थकता तभी है जब इसका उपयोग परमार्थ में किया जाए। अगर इंसान भी पशु-पक्षियों की भांति जीवन बिता दे, तो यह विशेष कृपा व्यर्थ हो जाती है।
विज्ञापन

स्वामी अतुल ने कहा कि जब तक जीव ईश्वर की ओर नहीं मुड़ता, तब तक उसके जीवन में न तो कुशलता आती है और न ही शांति। प्रभु के नाम में इतनी शक्ति है कि वह सभी पापों को मिटा सकता है। यदि मन पापमय हो तो सैकड़ों हत्याओं से भी मन नहीं कांपता, लेकिन अगर धर्म समाया हो तो एक चींटी की भी मृत्यु से मन विचलित हो उठता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्त प्रह्लाद की भक्ति, भगवान नरसिंह के अवतार और मत्स्य अवतार की पावन कथा को बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed