फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Relief to kidney patients, dialysis sessions increased in medical college

Kangra News: किडनी रोगियों को राहत, मेडिकल कॉलेज में बढ़े डायलिसिस सत्र

Mon, 29 Sep 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Relief to kidney patients, dialysis sessions increased in medical college
हमीरपुर। किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डायलिसिस के सत्र बढ़ा दिए गए हैं। अब पहले से अधिक मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिल रही है।
विज्ञापन

रोजाना तीन सत्रों में 17 से 19 मरीज सुविधा का लाभ ले रहे हैं। सुबह 6:00 बजे से शुरू हुई डायलिसिस अब रात को 9:00 बजे तक जारी रहती है। इससे किडनी मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहले डायलिसिस के लिए दो सत्र होते थे। इसमें 14 से 15 मरीजों को लाभ मिलता था।
विज्ञापन

वहीं, शाम को 5:00 बजे के बाद आने वाले अधिकतर मामलों को रेफर कर दिया जाता था। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरीजों की मांग पर अब मेडिकल कॉलेज में तीन सत्रों में डायलिसिस सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मरीज डायलिसिस का लाभ ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दैनिक ओपीडी 1500 से 2000 के बीच है। डायलिसिस के लिए हमीरपुर, कांगड़ा सहित अन्य जिलों के मरीज पहुंचते हैं।

बॉक्स

जीवन रक्षक उपचार है डायलिसिस

डायलिसिस एक जीवन रक्षक उपचार है। खासकर उन मरीजों के लिए जिनकी किडनी काम करना बंद कर देती है। सामान्य स्थिति में किडनी खून से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल बाहर निकालती है, लेकिन जब यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है तो डायलिसिस मशीन वह कार्य करती है।


कोट

मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के सत्रों में इजाफा किया गया है। अब सुबह 6:00 से रात 9:00 बजे तक मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जाती है। रोजाना 17 से 19 मरीज सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
-डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed