{"_id":"669d99d4b145b90fbf0bcbd4","slug":"recitation-of-shri-ram-charit-manas-started-in-kathgarh-mahadev-temple-kangra-news-c-95-1-ssml1020-140850-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: काठगढ़ महादेव मंदिर में श्रीराम चरित मानस का पाठ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: काठगढ़ महादेव मंदिर में श्रीराम चरित मानस का पाठ शुरू
Mon, 22 Jul 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
काठगढ़ शिव मंदिर में पाठ मे बैठे पंडित और सभा के सदस्य। संवाद
इंदौरा (कांगड़ा)। सावन माह के पहले सोमवार को प्राचीन काठगढ़ मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ की ओर से रविवार को ग्यारह श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ विधिवत पूजा-अर्चना करके शुभारंभ किया गया। इसका भोग 18 जुलाई दोपहर बाद डाला जाएगा। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि सभा की ओर से रामायण पाठियों के लिए अल्पहार और श्रोताओं के लिए लंगर इत्यादि व्यवस्था की गई है।
वहीं, सावन महीने के पहले सोमवार काठगढ़ मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। पुलिस की ओर से व्यवस्था के लिए भी सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। व्यवस्था के लिए पुलिस के छह कर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं, मेडिकल सुविधा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी। मंदिर में चल रहे सावन मास महोत्सव की कड़ी में सोमवार 22 जुलाई से 28 जुलाई तक बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शास्त्री मोहन चंद्र भक्तमाली (वृंदावन) बालों की ओर श्री मद्भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी। इसलिए समस्त प्रभु प्रेमी से अपील है मंदिर में पहुंचकर कथा श्रवण करके अपने जीवन को निहाल करेंगे। इस अवसर पर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, वरिष्ठ उपप्रधान बनारसी दास मेहता, उप प्रधान युद्धवीर सिंह, सचिव गणेश शर्मा, कार्यालय सचिव जोगिंदर भारद्वाज, संगठन मंत्री प्रेम सिंह, प्रचार सचिव रमेश पठानियां, पवन शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, सलाहकर कृष्ण मन्हास, ज्योति शर्मा, सतीश मन्हास और रघुनाथ सिंह उपस्थित रहे।