फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   rate of books not changed

राहत : पुराने दामों पर ही मिलेंगी शिक्षा बोर्ड की किताबें

Tue, 01 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
rate of books not changed
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार नहीं बढ़ाए किताबों के दाम
कुछ विषयों की किताबों के मूल्य में हुई एक से दो रुपये की बढ़ोतरी
महंगाई के दौर में शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों-अभिभावकों का रखा ख्याल
विपिन चौधरी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 बोर्ड की किताबों के दामों बढ़ोतरी न करके विद्यार्थियों को राहत दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रकाशित की गई पुस्तकों के इस बार दाम पिछले शैक्षणिक सत्र के मुताबिक ही हैं, जबकि कुछ विषयों में अगर दाम बढ़े भी हैं तो वह भी एक रुपये से लेकर पांच-सात रुपये तक हैं। शिक्षा बोर्ड ने इस बार महंगाई के दौर में भी विद्यार्थियों और अभिभावकों का पूरा ख्याल रखा है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों और विक्रय केंद्रों पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पढ़ाई जाने वाले किताबों को पहुंचा दिया है। बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी की गई किताबों के दामों की पिछले वर्ष से तुलना करें तो इस बार अधिकतर किताबों के दाम पुराने ही हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस बार उसी दाम पर किताबें मिलेंगी, जोकि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान थे। हालांकि कुछ किताबों के दामों में बढ़ोतरी भी देखी गई है, लेकिन यह बढ़ोतरी नाममात्र ही है। किताबों में एक से लेकर पांच-सात रुपये तक के दाम बढ़े हैं, जोकि प्रदेश के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन



किस कक्षा के लिए कितनी किताबें हुईं प्रिंट
शिक्षा बोर्ड की ओर पहली और दूसरी कक्षा के लिए चार-चार किताबें प्रकाशित की गई हैं। इसके अलावा तीसरी कक्षा के लिए पांच, चौथी के लिए पांच, पांचवीं के लिए सात, छठी के लिए 26, सातवीं कक्षा के लिए 21, आठवीं के लिए 25, नौवीं के लिए 33, जबकि 10वीं कक्षा के लिए 26 विषयों के लिए किताबें जारी की गई हैं। वहीं 11वीं कक्षा के लिए 27 और 12वीं कक्षा के लिए 25 के करीब किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स



स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार किताबों के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। कुछ विषयों में ही मात्र एक से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतर किताबों के दाम पिछले शैक्षणिक सत्र के दामों के मुताबिक ही हैं। किताबों के दाम पेजों की संख्या की कमी और बढ़ोतरी पर निर्भर करते हैं। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला


किताबों के नए और पुराने रेट (रुपये में)
कक्षा किताब का नाम नया मूल्य पुराना मूल्य
9वीं हिंदी 65 65
9वीं अंग्रेजी 72 72
9वीं विज्ञान 152 152
9वीं गणित 149 149
10वीं हिंदी (क्षितिज) 63 63
10वीं अंग्रेजी (फर्स्ट फाइट) 74 74
10वीं विज्ञान 190 190
10वीं गणित 156 156
11वीं हिंदी (अंतरा) 78 72
11वीं अंग्रेजी (हॉर्नबिल) 55 55
11वीं गणित 198 198
11वीं बाम्लॉजी 200 200
11वीं फिजिक्स-1 130 130
11वीं केमिस्ट्री-1 155 155
12वीं हिंदी (अंतरा-2) 82 75
12वीं अंग्रेजी (कोर) 55 50
12वीं गणित-1 120 120
12वीं बायोलाॅजी 170 170
12वीं केमिस्ट्री-1 170 170
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed