फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ranjit Bakshi Jankalyan Sabha fielded two Zila Parishad candidates.

Kangra News: रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा ने उतारे दो जिला परिषद के उम्मीदवार

Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Bakshi Jankalyan Sabha fielded two Zila Parishad candidates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों का राजनीतिक परिदृश्य लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के बीच अब तीसरे मोर्चे ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा दी है। जसूर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने जिला परिषद चुनावों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
अकिल बख्शी ने जिला परिषद के दो महत्वपूर्ण वार्डों से शिक्षित चेहरों पर दांव खेला है। भलेटा वार्ड से शिवानी बक्शी को उम्मीदवार बनाया गया है, जो बीए एलएलबी शिक्षित हैं। वहीं, बरंडा वार्ड से प्रवीन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वे स्नातक होने के साथ-साथ डी-फार्मा डिग्री धारक भी हैं।
विज्ञापन

अकिल बख्शी ने कहा कि दोनों उम्मीदवारों का चयन उनकी उच्च शिक्षा, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों प्रत्याशी लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास को नई प्राथमिकता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed