फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajesh had gone to Manali from home only a week ago, village immersed in mourning

Kangra News: एक हफ्ता पहले ही घर से मनाली गया था राजेश, शोक में डूबा गांव

Sat, 30 Mar 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rajesh had gone to Manali from home only a week ago, village immersed in mourning
शाहपुर (कांगड़ा)। पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में हिमस्खलन की चपेट में आने से शाहपुर के युवक मौत हो गई है। युवक की पहचान जेसीबी मशीन ऑपरेटर राजेश कुमार (27) पुत्र देश राज निवासी गांव मोरछ, उप तहसील दरीनी, शाहपुर कांगड़ा के रूप में हुई है। वीरवार की सुबह ये घटना पेश आई है। युवक का शव शुक्रवार दोपहर को बरामद किया गया है। वीरवार को पूरा दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शव को कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और दोपहर को युवक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मनाली के जगतसुख के कालूनाला के पास निर्माणाधीन पांच मेगावाट बिजली परियोजना में जेसीबी मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। एक हफ्ता पहले ही घर से मनाली गया था। जेसीबी मशीन ऑपरेटर राजेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मशीन स्टार्ट करने के लिए क्वार्टर से स्पॉट पर गया था। अभी राजेश कुमार ने मशीन स्टार्ट की ही थी। अचानक ऊपर नाले से हिमस्खलन हुआ। वह मशीन के साथ हिमस्खलन की चपेट में आ गया और दब गया। पास बैठे उसके साथियों ने भागकर जान बचाई, लेकिन राजेश कुमार को भागने का मौका तक नहीं मिला। उसके साथियों ने बताया कि उन्होंने हिमस्खलन देख काफी शोर भी मचाया, लेकिन मशीन की आवाज के कारण उसे सुनाई नहीं दिया। राजेश के पिता भेड़पालक हैं। इस घटना से गांव मोरछ में शोक से मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed