{"_id":"676e96ab35bc6b769e0761d4","slug":"rainbow-students-will-show-their-strength-in-the-national-gymnastic-championship-kangra-news-c-95-1-ssml1021-159746-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रेनबो के छात्र राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रेनबो के छात्र राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम
Sat, 28 Dec 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के सात विद्यार्थी पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत (गुजरात) में पहली से चार जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
स्कूल के जिम्नास्टिक कोच अजय राज ने बताया कि इन छात्रों का चयन 23-24 नवंबर को जिला कांगड़ा जिम्नास्टिक संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। ये खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतिभागियों में सब जूनियर वर्ग से आर्यन मेहरा, जूनियर वर्ग से पारिन शर्मा, अक्षित, लक्ष्य मेहरा और वैदिक कश्यप, तथा सीनियर वर्ग से अवनिश चौधरी और केशव परमार शामिल हैं। इन सात खिलाड़ियों में खास बात यह है कि आर्यन मेहरा और लक्ष्य मेहरा भाई हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी अपनी मेहनत और कौशल से क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।