फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain havoc: 45 roads closed in Kangra

मौसम का कहर, कांगड़ा-चंबा की 68 सड़कें बंद

Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rain havoc: 45 roads closed in Kangra
संतराम महाविद्यालय के समीप बैजनाथ महाकाल मार्ग पर गिरा पेड़ - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कांगड़ा-चंबा की 68 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हुई हैं, जिन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। इनमें जिला कांगड़ा की 45 सड़कें शामिल हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर तक जिले में रिमझिम बारिश होती रही, जबकि दोपहर बाद मौसम कुछ साफ हो गया, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध छाई रही, जिसके चलते वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, लगातार भारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग के धर्मशाला जोन (कांगड़ा-चंबा जिला) के अंतर्गत 68 सड़क मार्गों पर सड़कों को नुकसान पहुंचने या मलबा सड़कों पर आ जाने से आवाजाही प्रभावित हुई है। मुख्य अभियंता मदन मन्हास ने बताया कि शाम तक इनमें से 37 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। वहीं, मंगलवार को भी सुबह से ही धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, कांगड़ा सहित जिला भर में रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा। खरीफ फसलों धान, मक्की आदि के लिए यह बारिश लाभदायक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बैजनाथ-महाकाल में पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित
बैजनाथ (कांगड़ा)। भारी बारिश के कारण बैजनाथ-महाकाल मार्ग पर संतराम महाविद्यालय के पास मंगलवार सुबह पेड़ गिरने से यातायात के लिए मार्ग बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग ने एक घंटे के बाद मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारुकर दिया। इस दौरान निचले क्षेत्र से आने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बैजनाथ से निचले क्षेत्रों को जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनीत ने बताया कि भारत के बाधित होने की सूचना के बाद जल्द ही मार्ग को सुचारु करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed