{"_id":"68de6900161e961e2b006d67","slug":"quorum-was-not-completed-in-61-gram-sabhas-of-paragpur-kangra-news-c-95-1-kng1005-199085-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परागपुर की 61 ग्राम सभाओं में पूरा नहीं हुआ कोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परागपुर की 61 ग्राम सभाओं में पूरा नहीं हुआ कोरम
Fri, 03 Oct 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों और बीपीएल के चयन को लेकर नहीं हो पाई चर्चा
परागपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की 62 ग्राम पंचायतों में वीरवार को आयोजित ग्राम सभाओं को बड़ा झटका लगा है। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य मनरेगा सेल्फ, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), चयन और टाइड का पैसा जल शक्ति विभाग को सौंपने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना था। हालांकि, 62 पंचायतों में से 61 ग्राम सभाओं में कोरम पूरा नहीं हो पाया। कोरम पूरा न होने से ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी तरह से सफल नहीं हो सकी, जिससे इन अहम विकास और बीपीएल चयन संबंधी मुद्दों पर सामूहिक निर्णय नहीं लिए जा सके। एकमात्र ग्राम पंचायत बस्सी की ग्राम सभा में ही कोरम पूरा हुआ और वहां निर्धारित एजेंडे पर चर्चा संभव हो पाई। ग्राम सभाओं में कम उपस्थिति के कारण विकास कार्यक्रमों और चयन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। यह स्थिति स्थानीय विकास कार्यों के प्रति सामुदायिक भागीदारी की कमी को दर्शाती है। इस संबंध में बीडीओ परागपुर अशोक कुमार ने भी जानकारी की पुष्टि की है। संवाद