{"_id":"6aa6ad2d7d04824e0d0f64b0","slug":"admit-cards-for-sos-exams-released-center-superintendents-also-appointed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-255614-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एसओएस परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, केंद्र अधीक्षक भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एसओएस परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, केंद्र अधीक्षक भी तैनात
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 16 सितंबर से शुरू होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की मैट्रिक और जमा दो परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी करने के साथ-साथ केंद्रों के लिए अधीक्षक और उप-केंद्र अधीक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं।
संबंधित परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड अध्ययन केंद्रों और विद्यालयों के लॉगिन पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के स्टूडेंट कार्नर से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएं और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
उधर, परीक्षाओं के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर केंद्र और उप-केंद्र अधीक्षकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। इनके नियुक्ति पत्र संबंधित विद्यालयों के स्कूल लॉगिन पर भेज दिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पूरी समीक्षा कर लें।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। यदि किसी केंद्र पर नियमों या निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या की स्थिति में समय रहते बोर्ड कार्यालय को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि परीक्षाओं का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।