{"_id":"620e91ce6b03a74bc574868d","slug":"protest-against-plastic-waste-plant-in-ladoh-people-stopped-the-work-kangra-news-sml3999320179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदोह में लगने वाले प्लास्टिक वेस्ट कूड़ा सयंत्र का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदोह में लगने वाले प्लास्टिक वेस्ट कूड़ा सयंत्र का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक की पंचायत लदोह के ठाकुरद्वारा वार्ड में स्थानीय लोग प्रस्तावित प्लास्टिक वेस्ट कूड़ा संयंत्र के विरोध में उतर आए हैं। वीरवार को जब ठेकेदार के लोगों ने काम शुरू किया तो लोगों को इसकी भनक लग गई। इस पर लोगों ने मौके पर पहुंच कर काम को बंद करवा दिया। काफी समय तक लोगों और ठेकेदार में बहसबाजी होती रही। लेकिन ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया। इससे ठेकेदार और मजदूर वहां से चले गए।
इसका पता चलते ही पंचरुखी ब्लॉक के जेई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगो को समझाने लगे। लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। लोगों ने चेताया कि कोई कूड़ा संयंत्र नहीं लगने देंगे। चाहे इसके लिए आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। लोगों ने प्रशासन को बताया कि बच्चों के लिए खेलने का मैदान बनाओ, बुजुर्गों के लिए पार्क बनाओ तो वह तैयार हैं। लेकिन यहां पर कोई कूड़ा संयंत्र नहीं लगने देंगे। यहां पर पहले भी कूड़ा संयंत्र लगने वाला था। लेकिन कूड़ा संयंत्र के लिए आया 65 लाख रुपये प्रशासन वापस कर चुका है। इसके बाद यहां पर अब 15 लाख की लागत से प्लास्टिक वेस्ट कूड़ा संयंत्र लगाने की तैयारियां की जा रही हैं।
उधर, पंचायत प्रधान लदोह अनीता देवी ने बताया कि उनको कोई पता नहीं कि कूड़ा संयंत्र का काम चला है। उनके पास काम की कोई भी मंजूरी नहीं है और न ही उन्हें इस बात की जानकारी है कि कौन काम करवा रहा है।
विज्ञापन
लोगों से फिर करेंगे बात
उधर, पंचरुखी के बीडीओ राजेश्वर भाटिया ने बताया कि कूड़ा संयंत्र इस जगह पर लगेगा। इस जगह से बस्ती काफी दूर है और लोग बहकावे में आ रहे हैं। लोगों से फिर बात की जाएगी। कूड़ा संयंत्र लगाने की प्रशासन सारी तैयारियां कर चुका है।