फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Proper compensation will be given for damaged shops in Chambi: Pathania

चंबी में क्षतिग्रस्त दुकानों के लिए मिलेगा उचित मुआवजा : पठानिया

Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Proper compensation will be given for damaged shops in Chambi: Pathania
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक केवल सिंह
धर्मशाला। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि रविवार रात भारी बारिश के कारण फोरलेन निर्माण कार्य से चंबी क्षेत्र में जो दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनके प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मौके की रिपोर्ट तैयार करें, ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

पठानिया ने यह भी बताया कि नागणपट्ट में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा इंडोर स्टेडियम लगभग पूर्ण हो चुका है और इसे शीघ्र ही क्षेत्रीय जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। बैठक में सुखाहार सिंचाई परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जंवाल, अधिशासी अभियंता शाहपुर अमित डोगरा, खनन अधिकारी राजीव कालिया, डीएफओ धर्मशाला दिनेश कुमार, अतिरिक्त निदेशक कृषि राहुल कटोच और जिला परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed