फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Professor couple's son dies in road accident

Kangra News: सड़क दुर्घटना में प्रोफेसर दंपती के बेटे ने तोड़ा दम

Tue, 25 Feb 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 25 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Professor couple's son dies in road accident
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत धर्मशाला-ढगवार मार्ग पर 21 फरवरी शाम को एक टिपर और स्कूटी की टक्कर में घायल युवक की सोमवार को मौत हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए आदर्श मनकोटिया (21) निवासी बड़ोल (दाड़ी) तहसील धर्मशाला का टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के माता-पिता राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी गगल बजिंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी की शाम को चैतड़ू में एक टिपर ढगवार में अपने डंप की तरफ जा रहा था। टिपर सड़क से डंप की तरफ मुड़ गया था तो स्कूटी टिपर के पीछे टकरा गई थी। इस टक्कर में घायल स्कूटी चालक आदर्श को तुरंत टांडा अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक टांडा अस्पताल में उपचाराधीन था, जिसकी अब उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed