{"_id":"68e2cbf1926c352382011dec","slug":"process-started-to-get-indraunag-site-transferred-to-the-land-department-kangra-news-c-95-1-kng1004-199603-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंद्रूनाग साइट की भूमि विभाग के नाम करवाने को प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंद्रूनाग साइट की भूमि विभाग के नाम करवाने को प्रक्रिया शुरू
Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बीड़-बिलिंग की टेक ऑफ साइट को पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित करवाने की औपचारिकताएं पूरा करने के बाद इंद्रूनाग साइट को लेकर प्रक्रिया को शुरू हुई है। पर्यटन विभाग ने इस साइट पर 0.5 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर एफसीए की मंजूरी दिलाने की तैयारी कर ली है। पर्यटन विभाग के नाम भूमि होने पर इस साइट के टेक ऑफ प्वाइंट पर वर्षाशालिका, फोटोग्राफी प्वाइंट और शौचालय का निर्माण करवाने की योजना है।
जानकारी के अनुसार बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट की करीब 26 कनाल वन भूमि को पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित करवाने की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब इस साइट की फाइनल मंजूरी मिलना शेष है। उधर, जिला उपनिदेशक पर्यटन विभाग विनय धीमान ने बताया कि इंद्रूनाग साइट पर विभाग के नाम भूमि हो जाती है तो इस साइट पर भी पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।