{"_id":"6ab14438b8e33cb968045c73","slug":"preparations-underway-to-connect-bara-bhangal-to-the-mobile-network-kangra-news-c-95-1-kng1023-257013-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी
Tue, 22 Sep 2026 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त कांगड़ा की अध्यक्षता में धर्मशाला में सोमवार को हुई एक अहम बैठक में क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में क्षेत्र की कठिन भौगोलिक स्थिति और आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों में संचार व्यवस्था की अनिवार्यता को देखते हुए ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया। बैठक में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि विभाग ने वर्ष 2024 में बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर स्थापित करने की संभावना को लेकर सर्वेक्षण किया था, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी।
इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि 2024 के सर्वे को ही आधार बनाकर टावर स्थापना की तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए। उपायुक्त ने बीएसएनएल प्रबंधन से प्रस्तावित टावर, आवश्यक उपकरणों और सामग्री की लागत के साथ-साथ बड़ा भंगाल तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से सामग्री पहुंचाने पर होने वाले परिवहन खर्च को भी प्रस्ताव में शामिल करने को कहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और बीएसएनएल आपसी समन्वय से इस प्रस्ताव को जल्द आगे बढ़ाएंगे। बैठक में एसडीएम बैजनाथ और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।