फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Policeman's son with chitta

पुलिस कर्मी का बेटा 5.5 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार

Sun, 07 Nov 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Policeman's son with chitta
शाहपुर/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। जिले में नारकोटिक्स सैल की टीम ने चिट्टे के साथ तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस कर्मी का बेटा और एक महिला भी शामिल है। पहले मामले में पुलिस ने 5.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जसरोटिया के नेतृत्व में दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक के स्विफ्ट कार में सवार थे। युवकों की पहचान किरण कुमार (31) निवासी धर्मशाला और गौरव कुमार (31) निवासी शामनगर तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी धर्मशाला और गगल में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त होने पर मामले दर्ज हैं।
पुलिस विभाग में किरण के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं, जबकि गौरव के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि किरण कुमार धर्मशाला पुलिस विभाग में कार्यरत एक कर्मी का बेटा है। दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है। दोनों आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंदौरा थाना के तहत आते मिलवां में स्टेट नारकोटिक्स सैल की टीम ने घर में दबिश देकर एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल की टीम के मुख्य आरक्षी एवं जांच अधिकारी विपिन शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मिलवां में एक महिला अपने घर में नशे का कारोबार करती है। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी संदीप और महिला आरक्षी लता देवी को साथ लेकर मिलवां स्थित नशे का कारोबार करने वाली महिला के घर में दबिश दी और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान महिला के घर से 6.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे सहित पकड़ी गई महिला की पहचान शिमला देवी पत्नी जनक राज निवासी मिलवां थाना इंदौरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed