फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police district Nurpur ranks second in the state in CCTNS ranking

Kangra News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में पुलिस जिला नूरपुर प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर

Thu, 28 May 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 28 May 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Police district Nurpur ranks second in the state in CCTNS ranking
नूरपुर (कांगड़ा)। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो शिमला द्वारा जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में पुलिस जिला नूरपुर ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग में नूरपुर पुलिस 41.12 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही है। इस सूची में जिला शिमला 41.15 अंक लेकर मामूली बढ़त के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

नूरपुर पुलिस को यह उच्च स्थान सीसीटीएनएस और टेक्निकल टीम की ओर से नए आपराधिक कानूनों के तहत समयबद्ध डेटा प्रविष्टि, ई-साक्ष्य और ई-समन एप्लीकेशन का पूरी तरह प्रोफेशनल व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के फलस्वरूप मिला है। आईसीजेएस (इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के उपयोग और त्वरित डिजिटल जांच में नूरपुर पुलिस ने प्रदेश पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश के टॉप-20 थानों की सूची में नूरपुर पुलिस जिले के छह थाने शामिल हैं, जिनमें नूरपुर, इंदौरा, रैहन, जवाली, डमटाल और फतेहपुर ने अपनी जगह बनाकर जिला पुलिस का मान बढ़ाया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए जिले की सीसीटीएनएस टीम सहित समस्त पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठता की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed