{"_id":"69b2b0c11c285d986b06b5e2","slug":"pharmacy-college-students-went-on-industrial-tour-kangra-news-c-95-1-kng1045-223924-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
Fri, 13 Mar 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ के 40 विद्यार्थियों ने बद्दी स्थित ऑक्सीजन एनालिटिकल लैब का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल एवं एनालिटिकल लैब की कार्यप्रणाली, आधुनिक उपकरणों और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रियाओं से अवगत करवाना रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले विभिन्न आधुनिक उपकरणों और परीक्षण विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दवाओं का गुणवत्ता परीक्षण, सैंपल विश्लेषण और उद्योग में अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रियाओं के बारे में बताया। भ्रमण के दौरान कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. प्रतीक कुमार, डॉ. नवदीप सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने और भविष्य में कॅरिअर के अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. अतहर जावेद ने विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए बधाई दी। संवाद