फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People protested against inclusion in SADA without information

Kangra News: बिना जानकारी के साडा में शामिल करने पर लोगों ने किया विरोध

Wed, 21 Aug 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
People protested against inclusion in SADA without information
बैजनाथ (कांगड़ा)। साडा (स्पेशल एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी) के विरोध में भारी बारिश के बीच गुनेहड़ के पंचायत घर में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत प्रधान अंजना देवी और उप प्रधान दुनी चंद की अध्यक्षता में बैठक भी हुई इसमें लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने बताया कि वे हैरान हैं कि बिना जानकारी दिए उन पर कोई कानून लाद दिया गया है।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में पहले से यह कानून लागू है, वहां पर सरकार ने क्या अच्छा किया है। पहले वह बताएं उसके बाद में बाकी क्षेत्रों में इसे लागू किया जाए। साडा के क्षेत्रों से जो भी फंड इकट्ठा किया जाता है, उस फंड का भी मात्र 10 प्रतिशत ही वहां पर खर्च किया गया और न ही सरकार की तरफ से बजट मिला है। गुनेहड़ पंचायत के तहत आने वाले बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट में शुरू से ही साडा है, लेकिन वहां पर भी विकास के नाम अब तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसी पंचायत के कोटली वार्ड में सरकार ने आज तक क्या-क्या किया है वह भी बताएं, क्योंकि वह भी शुरू से ही साडा के अंतर्गत है। क्योर के लैंडिंग के साथ लगते मंडी जिला के क्षेत्र में ऐसा कोई भी कानून लागू नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार पहले विकास की पूरी सुविधा दे उसके बाद वहां पर कोई भी ऐसा कानून लागू करने के बारे में सोचे। लोगों में हैरानी है कि मार्च महीने में चोरी छुपे निकाली गई इस नोटिफिकेशन के बारे में पंचायत से कोई भी एनओसी नहीं ली गई है और पांच महीने बाद अब जाकर इस नोटिफिकेशन की भनक पंचायत को लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed