{"_id":"68507460adac4763ce052148","slug":"people-of-bilaspur-panchayat-of-dehra-also-came-out-in-support-of-the-relay-hunger-strike-kangra-news-c-95-1-ssml1020-181603-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा की बिलासपुर पंचायत के लोग भी क्रमिक अनशन के समर्थन में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा की बिलासपुर पंचायत के लोग भी क्रमिक अनशन के समर्थन में उतरे
Tue, 17 Jun 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां ब्लॉक स्थानांतरण की अधिसूचना के विरोध के पांचवें दिन सोमवार को धरने पर बैठे पंचा
बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां के जवाली के लिए स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही देहरा विधानसभा हलके की पंचायत बिलासपुर के ग्रामीण भी सोमवार को धरने में शामिल हुए। उन्होंने ने मांग कि पिछले 53 साल से विकास खंड नगरोटा सूरियां से जुड़ी 10 पंचायतों को देहरा विकास खंड से जोड़ा है। उन्हें वापस नगरोटा सूरियां विकास खंड के साथ जोड़ा जाए। बिलासपुर पंचायत से अनशन में शामिल हुए आरसी रंधावा, करनैल सिंह बैंस, लेफ्टिनेंट किशोरी लाल, ध्यान सिंह नंदा और सरूप सिंह नंदा आदि ने कहा कि 10 पंचायतों को एक राजनीतिक साजिश के तहत देहरा विकास खंड के साथ जोड़ा है। लंबी दूरी होने के कारण इन पंचायतों में विकास कार्य थम गए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि इस दस पंचायतों को सबसे नजदीक विकास खंड नगरोटा सूरियां ही पड़ता है।
उनकी पंचायत के लोग भी बारी-बारी धरने में शामिल होंगे। देहरा हल्के की नौ पंचायतें पहले ही समर्थन दे चुकी हैं और अब दसवीं पंचायत बिलासपुर ने भी समर्थन दे दिया है। उधर, विकासखंड नगरोटा सूरियां के स्थानांतरण के विरोध का समर्थन करते हुए प्रेस क्लब नगरोटा सूरियां के सदस्यों ने भी मंगलवार को ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन में बैठने का फैसला लिया है। सोमवार को धरने के पांचवें दिन त्रिलोक चंद, सतदेव शर्मा, कुलभूषण, राजेश्वर सिंह और ओंकार सिंह धरने में बैठे। संघर्ष समिति के सह संयोजक जसवंत सिंह ने सभी को हार पहना कर धरने पर बैठाया। इस मौके पर पंचायत कथोली प्रधान गुरचरण सिंह बेदी, डॉ. स्वर्ण सिंह, पूर्व प्रधान संजय महाजन, पूर्व सैनिक कैप्टन राम कृष्ण और अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।