फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People cheated in the name of getting relationships done in Palampur, astrologer absconded after extorting Rs 20,000

Kangra News: पालमपुर में रिश्ते करवाने के नाम ठगे लोग, 20,000 रुपये ऐंठ कर फरार हुआ ज्योतिषी

Sun, 11 Feb 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
People cheated in the name of getting relationships done in Palampur, astrologer absconded after extorting Rs 20,000
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के वार्ड तीन में एक ज्योतिषी ने रिश्ता करवाने के नाम पर दो लोगों से 20,000 रुपये ठग लिए। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी शिकायत के बाद से ही फरार है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के वार्ड तीन में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति पर रिश्ते करवाने के नाम पर ठगने के आरोप लगे हैं। पालमपुर नगर निगम वार्ड नंबर तीन के दो लोगों ने कहा है कि वे अपने बच्चों के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। इस बीच वे वार्ड में एक घर में किरायेदार के तौर पर रहे ज्योतिषी के संपर्क में आए तो उसने रिश्ते करवाने के लिए पैसों की मांग की। दोनों को प्रति रिश्ता 10,000 रुपये फीस देने को कहा गया। जिस पर यह आश्वासन भी दिया गया कि रिश्ता न होने की स्थिति में 2,000 रुपये काटकर बाकी पैसा वह लौटा देगा। पीड़ितों के अनुसार दोनों ने अपने-पने बच्चों के दो रिश्तों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की रकम उसके खाते में जमा करवा दी, लेकिन उसके बाद वह व्यक्ति उनको किसी न किसी तरह गुमराह करता रहा।
विज्ञापन

उनको कहा गया कि वह 30 जनवरी तक रिश्ते करवा देगा या फिर पैसे वापस कर देगा। शिकायतकर्ताओं के अनुसार अब पता चला है कि वह किराये का मकान छोड़ कर फरार हो चुका है। जबकि उसने उनके नंबरों को ब्लैक लिस्ट डाल दिया है। अब उसके दोनों नंबर भी बंद मिल रहा है। इसके बाद दोनों को ठगी का अंदेशा हुआ तो दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, पालमपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed